Home / News / दर्दनाक सड़क हादसा…दो की मौ#त अन्य गंभीर घायल….

दर्दनाक सड़क हादसा…दो की मौ#त अन्य गंभीर घायल….

दर्दनाक सड़क हादसा…दो की मौ#त अन्य गंभीर घायल….

Ashoka time’s…17 November 25

animal image

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कलरूही में दो बाइकों की टक्कर से चार युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल है।

AQUA

अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर कलरूही पुल के पास हादसा उस वक्त हुआ, जब माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की समाप्ति के बाद बड़ी संख्या में लोग घरों की तरफ वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार रविवार रात के लगभग 10:30 बजे के बाद कलरूही पुल के पास दो तीन बाइक आपस में टकरा गए। मृतकों में उपमंडल अंब के अलोह निवासी दो सगे भाई भी शामिल हैं। जबकि तीसरा युवक भी उन्हीं के गांव का है।

 

AQUA

इस कारण बाइक पर सवार माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव से लाैट रहे आसब खान(19) निवासी अलोह, उसका भाई इमरान(22) और रोहन(17) पुत्र सुशील कुमार तथा माता बगुलामुखी मंदिर से माथा टेककर चंडीगढ़ लौट रहे अमित पुत्र किरात निवासी 6414/बी सेक्टर 56, निखिल पुत्र जीवन ठाकुर, निवासी सेक्टर 56 चंडीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने आसब खान और निखिल को मृत घोषित कर दिया। हादसे के अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना व फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां इमरान और रोहन ने भी दम तोड़ दिया। । एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons