त्योहारी सीजन के बीच सरकारी राशन डिपुओं में पूरा राशन न मिलने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी…
Ashoka time’s…18 October 26
महीने की 18 तारीख हो चुकी है, मगर कई डिपुओं में अभी तक दालों और सरसों के तेल व नमक की आपूर्ति नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में राशन लेने डिपुओं में पहुंच रहे लोगों को चीनी, आटा और चावल लेकर ही घर लौटना पड़ रहा है। त्योहारों के मद्देनजर रसोई का बजट तैयार कर चुके उपभोक्ताओं को अब बाजार से महंगे दामों पर जरूरी सामान खरीदने की चिंता सताने लगी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकारी डिपुओं से राशन लेने के लिए उन्हें अपना कामकाज और दिनचर्या प्रभावित करनी पड़ रही है।
इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी नाहन शमशेर नेगी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि सरसों के तेल और दालों की सप्लाई पीछे से नहीं आ रही है। विभाग के पास दालों का जो सीमित स्टॉक उपलब्ध था, उसे कुछ डिपुओं में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही विभाग के पास नया स्टॉक पहुंचेगा, उसे सभी डिपुओं में उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

