15.7 C
New York
Saturday, October 31, 2026

जिला सिरमौर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौ#त व 04 अन्य घायल…

जिला सिरमौर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौ#त व 04 अन्य घायल..

Ashoka time’s…29 May 26

पुलिस थाना शिलाई में प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 28/05/26 को दिन के समय एक गाडी बोलेरो कैम्पर न0 HP62-3397 टिम्बी से कुराया की और आ रही थी।

जो अचानक चढाई मे उपरोक्त गाडी के चालक ने गाडी से नियन्त्रण खो दिया व गाडी देखते ही देखते सडक से करीब 10-15 मीटर नीचे ढलान दार जगह मे गिर गई जो मौका पर जाकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को गाडी से निकाला, गाडी के अन्दर इन्द्र सिंह पुत्र सजनू गांव सताहन डा० संगडाह, तारा देवी पत्नी इन्द्र सिंह गांव सताहन डा० सांगना तह० संगडाह, जीत सिंह पुत्र भोलर सिंह गांव सताहन डा० सांगना तह० संगडाह, लीला देवी पत्नी जीत सिंह गांव सताहन डा० सांगना तह० संगडाह जिला सिरमौर हि० प्र०, केसो देवी पत्नी स्व० श्री सुन्दर सिंह गांव कुराया डा० क्यारी गुन्डाह तह० शिलाई, विनोद पुत्र इन्द्र सिंह गांव कुराया डा० क्यारी गुन्डाह तह० शिलाई, कुलदीप सिंह पुत्र अमर सिंह गांव कुराया डा० क्यारी गुन्डाह तह० शिलाई, शकुन्तला देवी पत्नी रघुवीर सिंह गांव कुराया डा० क्यारी गुन्डाह तह० शिलाई व कर्ण पुत्र रघुवीर सिंह गावं कुराया डा० क्यारी गुन्डाह तह० शिलाई जिला सिरमौर हि०प्र० घायल अवस्था मे पड़े थे।

मौका से स्थानीय लोग घायलों शकुन्तला, जीत सिंह व कर्ण को पांवटा साहिब की तरफ ईलाज के लिए ले गए तथा इन्द्र सिंह, तारा देवी, केसो देवी, विनोद, कुलदीप व लीला देवी को मौका से स्थानिय लोगो द्वारा ईलाज के लिये सिविल अस्पताल शिलाई लाया गया। इस हादसा उपरोक्त में सभी को काफी चोटे आई थी।

सिविल अस्पताल शिलाई मे डाक्टर साहब ने लीला देवी को चैक करने के बाद मृत घोषित किया। अभी तक की तफतीश से यह हादसा गाडी बोलेरो कैम्पर के चालक कुलदीप की लापरवाही, व गाडी उपरोक्त से नियन्त्रण खो देने के कारण पेश आया है। इस सन्दर्भ में ही प पुलिस थाना शिलाई में धारा 281, 125, 106 BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसकी आगामी तफतीश जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles