10.3 C
New York
Saturday, October 31, 2026

चैंकिंग के दौरान गाड़ी से बरामद 3.005 किलोग्राम चरस…पांच व्यक्ति गिरफ्तार

चैंकिंग के दौरान गाड़ी से बरामद 3.005 किलोग्राम चरस…पांच व्यक्ति गिरफ्तार

Ashoka time’s…26 May 26

पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 3.005 किलोग्राम चरस के साथ पांच लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल करी।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की टीम गरामोड़ा फोरलेन पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कैंचीमोड़ से कीरतपुर की ओर जा रही एक कार (HP 01KA-7012) को जांच के लिए रोका गया। कार में पांच लोग सवार थे। पुलिस को देखकर सभी आरोपी घबरा गए, जिससे पुलिस को शक हुआ।

संदेह के आधार पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी की डिक्की में रखे काले रंग के पिट्टू बैग से 3.005 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ठाणेदार पुत्र दयाराम निवासी गांव डीगली, किशन चंद पुत्र गणु राम निवासी गांव दुचार, गोपाल पुत्र देवे राम निवासी गांव बशुट, भाग चंद पुत्र लोहारु राम निवासी गांव दुचार तथा दया राम पुत्र धर्मदास निवासी गांव दुचार, तहसील बालीचौकी, जिला मंडी के रूप में हुई है।

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles