20.1 C
New York
Monday, October 26, 2026

चिकन की दुकान में चल रहा था गंदा धंधा … व्यक्ति को लिया हिरासत में…

Ashoka Times…10 may 23 

पांवटा साहिब के जम्भुखाला में अवैध शराब का धंधा चल रहा था। ये धंधा एक चिकन मटन की आड़ में चल रहा था।

सूचना मिलते ही ADDL.SHO रविन्द्र लाल पुलिस थाना पांवटा साहिब ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जब तलाशी ली तो हैरान रह गए। बता दें कि 9 मई को ADDL.SHO रविन्द्र लाल अपने मुलाजमान के साथ गश्त पर थे । समय करीब 08.30 बजे शाम गश्त के दौरान जम्भुखाला पहुंचे तो मुखबर खास से सुचना मिली की जामनीवाला गंगुवाला में तपेन्द्र सिंह S/O मुकन्दीलाल ग्राम खारा डा0 जामनीवाला जिसकी मीट व चिकन की दुकान में शराब नाजायज भारी मात्रा में बेच रहा है।

यदि तुरन्त रेड मारी जाये तो भारी मात्रा में नाजायज शराब बरामद हो सकती है। जिस पर यह मय मुलाजमान के तुरन्त जामनीवाला में तपेन्द्र सिहं की दुकान में पहुंच कर दुकान की तलाशी ली गई।

गवाहो की उपस्थिति मे तपेन्द्र सिंह की दुकान व साथ वाले कमरे की खाना तलाशी अमल में लाई गई तो दुकान के साथ वाले रिहाईशी कमरा में फ्रिज के साथ नीचे फर्श पर एक पीले रंग की कैनी ब्रामद हुई जो भरी हुई थी जिसे खोलकर चैक किया तो *कैनी में शराब नाजायज 5 लीटर बरामद हुई।फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बाइक दुर्घटनाग्रस्त में 30 वर्षीय युवक की मौत अन्य घायल

हाथों से खाना खाने के वैज्ञानिक फायदे…Eating With Hands…पढ़िए क्यों हाथों से खाना चाहिए खाना…

दुकान के बाहर खड़े होकर एक रुपए के बदले ₹80 देने का देता था झांसा…….

सुखविंदर सुक्खू और प्रतिभा सिंह में बनी नए बड़े पदों को लेकर सहमति…

अंबाला फर्म के खिलाफ तीन लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

प्रदेश के 250 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की तैयारी 

पांवटा साहिब पहुंची सांसद पर लगे यौन शोषण की आग…शहीद स्मारक पर कैंडल मार्च …

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles