Home / Crime/ Accident / ख़रीद कर ला रहा था स्मैक, पुलिस ने ऐसे किया आरोपी को गिरफ्तार….

ख़रीद कर ला रहा था स्मैक, पुलिस ने ऐसे किया आरोपी को गिरफ्तार….

ख़रीद कर ला रहा था स्मैक, पुलिस ने ऐसे किया आरोपी को गिरफ्तार….

09अप्रैल, 2026

जिला सिरमौर पुलिस की Detection cell Sub Division पांवटा साहिब की टीम ने एक व्यक्ति के कब्जा से 1.20 ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना पांवटा साहिब में धारा 21-61-85 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

जिला सिरमौर Detection Cell Sub Division पांवटा साहिब की टीम गश्त पर विश्वकर्मा चौक के पास मौजूद थी तो टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति इमरान पुत्र इकराम निवासी गांव ढालीपुर तह0 विकासनगर जिला देहरादुन अपने पास एक बैंग मे बाबर नाम के एक व्यक्ति जो कुन्जा का निवासी है, से स्मैक/हैरोईन खरीद कर पांवटा साहिब की और आ रहा है । जिस सुचना पर पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त इमरान के कब्ज़ा से 1.20 ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पांवटा साहिब में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पता लगाया जा रहा है कि यह स्मैक/हैरोईन कहां बेचने की फिराक में था ताकि पूरे गिरोह को कानून की गिरफत में लिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons