15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

कोविड को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट…डॉ अजय पाठक

Ashoka time’s…23 December 23 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जिला में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में सभी ज़िला कार्यक्रम अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल अफ़सर एवं बी.पी.एम. वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

देश में कोविड के बढ़ते मामलों पर चर्चा एवं मामलों से निपटने की तैयारी बैठक का मुख्य मुद्दा रहा। इसके अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने सभी को रैट टेस्टिंग बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए। साथ ही प्रत्याशित कोविड मामलों के लिए अस्पतालों में आइसोलेशन बेड तैयार रखने के भी निर्देश दिए।

डॉ. अजय पाठक ने लोगों से कोविड के नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने व खांसी करते समय मुँह रुमाल या हाथ से ढक कर रखने की सलाह दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के समस्त फील्ड अधिकारियों व कर्मचारियों को लोगों को एक बार फिर से कोविड के नियमों का पालन करने बारे जानकारी प्रदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नियमों की अनुपालना ही कोविड से बचाव है। लोग सर्दी से बचें और जुकाम इत्यादि की शिकायत न होने दें। उन्होंने लोगों को दिनभर गर्म पानी पीने की सलाह दी।

पांवटा देवी नगर में 5.35 ग्राम स्मैक के साथ व्यक्ति गिरफतार… पूछताछ जारी

नाबालिग का शव बरामद…पुलिस द्वारा घटनास्थल व आसपास पड़ताल जारी 

एसडीएम संगड़ाह ने शीत ऋतु की तैयारी को लेकर ली संबंधित अधिकारियों की बैठक…

पांवटा में चुरा पोस्त के साथ व्यक्ति गिरफ्तार… पूछताछ जारी 

डीसी ने दिए नाहन में फरवरी तक एआरटी केन्द्र शुरू करनेे के आदेश…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles