Home / Crime/ Accident / कार दुर्घटनाग्रस्त में तीन युवकों की दर्दनाक मौत..

कार दुर्घटनाग्रस्त में तीन युवकों की दर्दनाक मौत..

कार दुर्घटनाग्रस्त में तीन युवकों की दर्दनाक मौत..

Ashoka time’s…17 October 23 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बिलिंग घाटी में राजगुंधा के समीप एक ऑटो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक बीड़ के रहने वाले थे। हादसा सोमवार देर रात 12:00 बजे के करीब हुआ।

मृतकों में दो टैक्सी चालक और एक पैराग्लाइडर पायलट शामिल है। बताया जा रहा है कि तीनों कार में सवार होकर राजगुंधा में पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान कार गहरी खाई में गिर गई। तीनों की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। रात को गहरी खाई में गिरी कार का मंगलवार सुबह ही पता चल पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की।

राज्य कर एवं आबकारी विभाग टीम ने नाके के दौरान अवैध शराब की 115 पेटियां की जब्त…

आसमानी बिजली की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौत…

प्रदेश सरकार और मंत्री को दी चुनौती- बलदेव तोमर

जिला के कोटला बरोग में एनसीसी कैंप आयोजित…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons