14.6 C
New York
Monday, October 26, 2026

एसएसबी के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली…

Ashoka time’s…18 December 23 

ज्वालामुखी के सपड़ी में रविवार को सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ट्रेनिंग सेंटर में एक जवान ने डयूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। 

आवाज सुनते ही घटनास्थल पर अन्य जवान इकट्ठा हुए और घायल जवान को सिविल अस्पताल ज्वालामुखी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए आगामी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया।

सूचना के अनुसार घायल धनजीत दास की मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची ज्वालामुखी पुलिस ने सपड़ी के अन्य जवानों और अधिकारियों के बयान कलमबद्ध किए हैं। इसकी पहचान धनजीत दास के रूप में हुई है। वह असम का रहने वाला था।

2 नवंबर को शादी कर घर से ड्यूटी पर लौटा था। मृतक की ओर से खुद को गोली मारने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक का पोस्टमार्टम टांडा में किया जाएगा। पुलिस ने धारा-174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। मामले की पुष्टि डीएसपी विकास धीमान ने की है।

तेज रफ्तार बाइक ने मारी वृद्ध महिला को टक्कर…चालक के खिलाफ मामला दर्ज 

पांवटा साहिब… ड्रेनेज चेंबर में व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी…

देवामानल पंहुची मोदी सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा..

झुग्गियों में लगी भीषण आग…महिला व दो बच्चों की मौत अन्य गंभीर

फर्न से भरे दो वाहन से वसूला 1.40 लाख…डीएफओ उर्वशी ठाकुर 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles