10.4 C
New York
Monday, October 19, 2026

एक क्विंटल 46 किलो 890 ग्राम चूरा पोस्त के साथ पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार…

Ashoka time’s…14 July 24 

जिला ऊना पुलिस ने सदर थाना के तहत मजारा मोड़ के समीप एक कैंटर से एक क्विंटल 46 किलो 890 ग्राम चूरा पोस्त पकड़ने में सफलता हासिल करी है। चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू दी गई है।

चालक की पहचान राहुल शर्मा निवासी बास नंगल, जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है।

बता दें कि गुजरात से टाहलीवाल के एक उद्योग में जा रहे कैंटर को रविवार सुबह ऊना पुलिस ने शक के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान कैंटर से पांच बोरे बरामद हुए, जिसमें चूरा पोस्त रखा हुआ था। पुलिस ने पांच बोरे से एक क्विंटल 46 किलो 890 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। कैंटर चालक की पहचान राहुल शर्मा निवासी रूपनगर पंजाब के रूप में हुई। पुलिस ने चूरा पोस्त व कैंटर को कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलने के बाद एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने चूरा पोस्त ले जाने पर चालक राहुल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बड़ी मात्रा में ले जा रहे चूरा पोस्त कहां से आया था और कहां सप्लाई दी जानी थी, इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

कोबरा सांप ने डंसा व्यक्ति…सिविल अस्पताल में भर्ती….

खाद्य पदार्थों की समय-समय पर करें जांच अधिकारी -सुमित खिमटा*

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश बनी विधायक, बावा भी पहुंचे विधानसभा….

पांवटा साहिब में खतरनाक सांपों का भूपेंद्र सिंह कर रहे रेस्क्यू…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles