Home / News / इस बार रिवाज बदलेगा डबल इंजन सरकार ने की सभी मांगें पूरी…बलदेव

इस बार रिवाज बदलेगा डबल इंजन सरकार ने की सभी मांगें पूरी…बलदेव

इस बार रिवाज बदलेगा डबल इंजन सरकार ने की सभी मांगें पूरी…बलदेव

Ashoka Times….:

animal image

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोहनाट में आयोजित कार्यक्रम में कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं।

AQUA

उन्होंने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी करार दिया। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस खत्म होती जा रही है। उसके पास न तो नेतृत्व है और न कोई विजन है। हिमाचल में इस बार रिवाज बदलेगा क्योंकि डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल में चहुंमुखी विकास किया है।

बनौर में मनीष तोमर का जोरदार स्वागत.. आझंभोज में बढ़ रहा मनीष का समर्थन…. 

AQUA

उन्होंने कहा कि गिरिपार क्षेत्र की 55 साल पुरानी मांग केंद्र सरकार ने एक ही झटके में खत्म कर हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित कर यहां के लोगों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बलदेव तोमर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस लिए शिलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता को बलदेव तोमर का खुलकर समर्थन करना चाहिए।

भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज की तर्ज पर शिलाई विधानसभा क्षेत्र का विकास किया है।

बेरहमी से मां और 9 वर्षीय बच्चे का कत्ल करने वाला गिरफ्तार… 

उन्होंने कहा कि शिलाई की जनता ने जो मुख्यमंत्री से मांगा वह शिलाई की जनता ने दिया। इस लिए शिलाई की जनता को अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कर्ज चुकाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि हाटी मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के नेता झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे है। कांग्रेस के पास झूठ बोलने के इलावा अब कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि मुख्यमंत्री ने पांच साल में वो काम करके दिखाया जो कांग्रेस 55 सालों तक भी नहीं कर पाई.

कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका कई बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी में शामिल… 

Up से आ रही थी गाड़ी…12 लाख रुपए से अधिक ज़ब्त… पुलिस ने गाड़ी से बरामद किया पैसा… 

पांवटा साहिब में कांग्रेस को बड़ा झटका…23 परिवार कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल… 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *