Home / News / कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका कई बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी में शामिल…

कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका कई बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी में शामिल…

कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका कई बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी में शामिल…

कांग्रेस मुक्त करने वाली बीजेपी खुद हुई कांग्रेस-युक्त पार्टी… मनीष

animal image

Ashoka Times…31 October

पांवटा साहिब में आम आदमी का परिवार तेजी से बढ़ रहा है प्रधान और बीडीसी सदस्य सहित कई लोगों ने कांग्रेस को अलविदा कह कर आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया।

animal image

विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान आम आदमी का कुनबा खूब तेजी से बढ़ने लगा है। रविवार को गोरखुवाला पंचायत के पूर्व प्रधान रमेश कुमार, बीडीसी के पूर्व सदस्य परमिंदर सिंह बिट्टू, ट्रक यूनियन के पूर्व उप प्रधान देवेंद्र सिंह पप्पी, सरदार जीवन सिंह , गुलाम अकबर ,अमरकोट पंचायत के पूर्व उपप्रधान यामीन ने आम आदमी पार्टी को जॉइन कर लिया है।

आप पार्टी से प्रत्याशी मनीष ठाकुर ने सभी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस-मुक्त भारत बनाने की बात करने वाली बीजेपी खुद ही कांग्रेस-युक्त पार्टी बनती जा रही है। इस समय लोग भाजपा व कांग्रेस दोनो से नाराज हैं। चुनाव में पांवटा से आप पार्टी मजबूत विकल्प के रूप में आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons