आदर्श राम जन कल्याण समिति द्वारा झंडारोहण शोभायात्रा संपन्न…
Ashoka time’s…22 September 26
आदर्श राम जन कल्याण समिति द्वारा मंगलवार को भगवान श्रीराम एवं बजरंगबली के जयकारों के साथ झंडारोहण शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा शिव मंदिर, तारूवाला से प्रारंभ होकर शर्मा पेट्रोल पंप/भारत पेट्रोल पंप, भूपुर-बद्रीनगर स्थित रामलीला मैदान तक पहुंची।
इस अवसर पर समिति के संयोजक सचिव रोहित शर्मा जी ने बताया कि आगामी 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक रामलीला का भव्य आयोजन किया जाएगा। रामलीला में स्थानीय कलाकारों द्वारा राम जन्म, राम वनवास, बाली-सुग्रीव संवाद, भरत मिलाप, सीता हरण, लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध तथा राम-रावण युद्ध सहित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से रामलीला के दौरान अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य:
हरीश चौधरी जी — अध्यक्ष, राजेश कुमार जी — प्रधान, नागेश भिड़ियाल जी — महासचिव, रोहित शर्मा जी — संयोजक सचिव, मनोज जी — निर्देशक, गुलशन मेहता जी — कोषाध्यक्ष, संदीप शर्मा जी — स्टेज प्रभारी, हरी शरण कपिल जी एवं रमेश शर्मा जी — सरपरस्त तथा मुकेश शर्मा जी, रामाकांत तिवारी जी, राज कुमार जी, पवन कुमार जी, अनिल शर्मा जी, कुलदीप जी, नरोत्तम जी एवं कमलेश शर्मा जी — कार्यकारिणी सदस्य/सदस्य।
कार्यक्रम के अंत में आदर्श रामसेवक समिति द्वारा स्थानीय श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया। समिति के सदस्यों ने सेवा एवं श्रद्धा भाव के साथ सभी को प्रसाद वितरित किया।
जय श्री राम 🚩
जय बजरंग बली 🚩
जारीकर्ता:
आदर्श रामलीला समिति, बद्रीनगर, पांवटा साहिब

