राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव की स्मारिका हेतु लेख आमंत्रित-द्विज गोयल
अपनी लेखनी से बनें स्मारिका का हिस्सा
Ashoka time’s…23 September 26
पांवटा साहिब, 23 सितम्बर। उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव-2026 का आयोजन 23 से 25 अक्तूबर तक पांवटा साहिब में पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एक आकर्षक स्मारिका प्रकाशित की जाएगी, जिसमें यमुना शरद् महोत्सव का इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराएं, साहित्य, पर्यटन तथा पांवटा साहिब क्षेत्र की विशेषताओं पर आधारित लेख प्रकाशित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस स्मारिका में प्रकाशनार्थ लेख वांछित है तथा इच्छुक व्यक्ति अपना लेख 10 अक्तूबर, 2026 तक ई-मेल apropaonta@gmail.com पर भेज सकते हैं, ताकि लेखों को स्मारिका में प्रकाशित किया जा सके।

