Ashoka Times…8 August 23 sirmour
जिला सिरमौर के अस्पतालों में लगातार आई फ्लू के मरीज विशेष तौर पर बच्चों को इलाज के लिए लाया जा रहा है आई फ्लू बच्चों को अधिक तेजी के साथ फैल रहा है।
बता दें कि दादाहु अस्पताल सहित पांवटा साहिब और नहान अस्पताल में आई फ्लू के मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। ओपीडी में इलाज कराने मंगलवार को आई फ्लू से पीड़ित मरीज पहुंचे हैं।
ददाहु अस्पताल के मुख्य चिकित्सक अशोक कुमार ने बताया है कि आई फ्लू के साथ सर्दी जुकाम खांसी आदि से पीड़ित मरीज की ओपीडी में इलाज के लिए भीड़ लग रही है।
डॉक्टर ने बताया है कि गर्मी में लोग उल्टी दस्त खांसी पेट दर्द बुखार के मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि खानपान की गड़बड़ी के कारण भी मरीज बीमार हो रहे हैं। वही मौसम बदलाव के कारण भी बीमारी का कारण बन रहा है।
वही मंगलवार को भी ओपीडी में आई फ्लू के मरीज अपना इलाज करने के लिए पहुंचे हैं। आई फ्लू में बढ़े मरीजों के साथ बच्चे भी इसके चपेट में आ रहे हैं।
डॉक्टर ने आई फ्लू के मरीजों को एहतियात बरतनी के साथ साथ आराम के लिए आँखों की गर्म या ठंडी सिकाई करने की सलाह दी है। और यदि संभव हो तो घर से बाहर कम से कम निकलने की कोशिश करें। हर 1 घंटे बाद अपनी आंखों को ठंडे पानी से आवश्यक धोएं, बार-बार आंखों में उंगली है ना लगाएं। आई फ्लू से आराम के लिए आँखों की गर्म या ठंडी सिकाई करें। किसी तरह के साफ कॉटन के कपड़े या तौलिए को गर्म कर के आँखों पर रखें। तौलिए या कपड़े को गर्म पानी में भीगो कर भी या आइसक्यूब लपेट कर आँखों पर रखा जा सकता है। यदि आप आई फ्लू जैसी बीमारी से ग्रसित होते है तो कॉन्टैक्ट लेंस लगाने से बचें।
*इसके अलावा काला चश्मा पहने *टीवी और मोबाइल से दूरी बनाएं
*आंखों को गुनगुने पानी से धोएं
*बारिश में भीगने से बचें
*विशेष तौर पर हाथों की सफाई और आंखों की सफाई बनाए रखें।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय पाठक से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में आई फ्लू से पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। वैसे तो इस मौसम में सर्दी जुखाम खांसी के मरीज बढ़ते हैं लेकिन इस बार आई फ्लू के मरीज भी काफी तादाद में पहुंच रहे हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।
ABVP संगड़ाह College unit ने सड़क पर किया धरना प्रदर्शन …
शिमला माल रोड पर मशहूर पिज्जा विक्रेता के पिज्जा में कॉकरोच मिलने के आरोप…
क्लाथा स्कूल में बच्चों ने रोपे पौधे पर्यावरण को लेकर प्रधानाचार्य वंदना ने किया प्रेरित…

