10.1 C
New York
Sunday, October 25, 2026

दूषित पानी छोड़ने का वीडियो वायरल…लोग पड़ रहे बीमार…

प्रदूषण बोर्ड को सोंपी शिकायत…

Ashoka Times….

पांवटा साहिब की जानी-मानी जीओन लाइफ साइंस (ZEON life sciences) पर लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने के आरोप लगे हैं बताया जा रहा है कि कंपनी से निकलने वाला दूषित पानी नालियों में बहाया जा रहा है जिसके कारण आसपास के बच्चे बूढ़े और अन्य लोग बीमार पड़ रहे हैं।

ZEON life sciences कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए शाहिद, शौकत, नीरज, राहुल, अशफाक, रफाकत, मानव शिकायत कर्ताओं ने बताया कि जिओ कंपनी रात होते ही अपना दूषित पानी नालियों में बहाती है जिसके कारण हमारे बच्चे बूढ़े और हम लोग बीमार हैं कई बार शिकायतों के बाद भी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं ला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वैसे तो कंपनी सोशल वर्क में काफी एक्टिव रहती है लेकिन ऐसा लगता है कि सोशल वर्क सिर्फ दिखावे के लिए है हकीकत में कंपनी सभी नियम कानूनों को ताक पर रख आम आदमी के जीवन से खिलवाड़ कर रही है दूषित पानी छोड़ने के कारण आसपास और बस्ती के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

सूत्र बता रहे हैं कि जीओन लाइफ साइंस में हर रोज लाखों लीटर पानी इस्तेमाल होता है जबकि कंपनी का ईटीपी जोकि दूषित पानी को साफ करता है उसकी कैपेसिटी काफी कम है जिसके कारण कंपनी को दूषित पानी रात के अंधेरे में सड़कों पर छोड़ना पड़ता है।

वही इस बारे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी पवन शर्मा से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और वह जल्द ही इस पर कार्यवाही करेंगे शिकायत करता हूं को मौके पर बुलाकर उनके सामने वॉटर सैंपल उठाए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles