10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

सुपारी लेकर डंडों से हमला करने वाले गिरोह के सदस्यों की करें पहचान…पुलिस ने की अपील….

Ashoka Times….12 फरवरी 2025

पांवटा साहिब में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी है कि ऐसे गिरोहों का सफाया किया जाए । सुरक्षित समाज के लिए ये जरूरी है कि सुपारी लेकर डंडों और अन्य घातक हथियारों से आम लोगों पर हमला करने वाले पुलिस गिरफ्त में हों।

मामला मंगलवार का है जब तारूवाला में एक व्यक्ति के ऊपर दो लोगों ने डंडों से हमला कर दिया पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह अपने खेत में काम कर रहा था इतने में अचानक पीछे से तीन लोग आए जिसमें एक युवक बाइक पर बैठा रहा और दो लोगों ने आकर उन पर हमला कर दिया उनके हाथ में डंडे थे और एक के पास पिस्टल नुमा हथियार भी था। पुलिस का मानना है कि आरोपियों के कपड़ों और डिस्कवर बाइक से जल्द पहचान हो जाएगी। इनमें से बाइक सवार के सिर पर काले रंग की पगड़ी भी है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज….

वहीं पांवटा साहिब पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं जिसमें वारदात को अंजाम देने के बाद और पहले आरोपी नजर आए हैं। आरोपीय तारूवाला स्कूल के मेंन गेट के आगे से होते हुए सूर्य कॉलोनी तक पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से ढूंढ निकाला है।

बता दे की पांवटा साहिब में पिछले कुछ समय से सुपारी देकर डंडे तेजधार हथियार यहां तक की गन फायर तक के लिए छोटे-छोटे बदमाश गैंग काम कर रहे हैं। छोटी सी रकम के लिए किसी पर भी हमला कर देना इन छोटी-छोटी गैंग्स का काम है ऐसे में पुलिस ने अपील करते हुए सीसीटीवी फुटेज जारी की है जिसमें तीन आरोपियों को दिखाया गया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस घटनास्थल से लेकर आरोपियों के ठिकाने तक का जायज़ा सीसीटीवी के माध्यम से ले रही है इसके अलावा वारदात की जगह का डंप डाटा निकाला जाएगा।

वही इस बारे में डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि एक व्यक्ति पर हमला करने को लेकर शिकायत दर्ज की गई है पुलिस सीसीटीवी और अन्य साधनों से इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई और गंभीरता से कम कर रही है। जल्दी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles