15.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

Himachal Pradesh के पांवटा साहिब में दिखाई दिया शेर…भय का माहौल…जानिए क्या है सच..

Ashoka Times… September 2024

जिला सिरमौर पांवटा साहिब-नाहन के नायरा पेट्रोल पंप का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शेर रात के समय घूमता दिखाई दे रहा है जिला सिरमौर में है तेजी के साथ फैल रहा है इस पूरे वीडियो का सच वाइल्डलाइफ के अधिकारियों ने सामने लाया है।

बता दे की पांवटा साहिब के किसी नायरा पेट्रोल पंप पर देर रात के समय शेर के घूमने की वीडियो वायरल हो रही है यह शेर काफी बड़ा और तंदुरुस्त लग रहा है। इस शेर का वीडियो हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि नायरा पेट्रोल पंप पर देर रात शेर देखा गया है। इस शहर के कारण आसपास के इलाकों में भय का माहौल भी पैदा हो रहा है। इस भाई को दूर करने के लिए हमने कुछ रिसर्च की ओर वाइल्डलाइफ अधिकारियों से बातचीत भी की है।

आईये आपको बताते हैं की हकीकत क्या है….

दरअसल यह शेर जो आपको वीडियो में दिखाई दे रहा है गुजरात के गिर जंगलों में पाए जाते हैं इसके अलावा यह प्रजाति केवल अफ्रीका में मिलती है अगर बात करें तो गुजरात के गिर के जंगलों में 600 से अधिक शेर खुले में घूमते हैं इसके अलावा भारत में यह कहीं और नहीं पाए जाते।

वही इस शेर (lion) की वीडियो को लेकर हमने जब हिमाचल प्रदेश वाइल्डलाइफ अधिकारी डॉक्टर सविता से बात की तो उन्होंने बताया कि जिस लाइन की आप बात कर रहे हैं वह भारत में केवल गुजरात के जंगलों में पाए जाते हैं सबसे बड़ी बात यह है कि वही एक ऐसा क्षेत्र है जहां यह जीवित रह सकते हैं इसके अलावा और अन्य कहीं पर भी ऐसा पर्यावरण नहीं है कि यह लंबे समय तक जीवित रह पाए सबसे बड़ी बात यह है कि गिर के जंगलों से बाहर शेर नहीं आ सकते और हिमाचल तक पहुंचाने के लिए उन्हें कई स्टेट पार करनी होगी जो संभव नहीं है।

https://youtube.com/shorts/7_qMKwhnG3Y?si=0YrLQofCtwVTdgou

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles