11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

CRIME UPDATE….घर से चला रहा था नशे का कारोबार… पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…

Ashoka Times…1 may 2024

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब में पुरुवाला पुलिस की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति से 143 ग्राम गांजा बरामद किया है। 

पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पुरुवाला की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भुरा पुत्र शेर सिंह निवासी बंगाला कालोनी नजदीक डेंटल कालेज कुंजा मतरालियों अपने घर में नशा बेचने का काम करता है।

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुरुवाला थाने की पुलिस टीम HC. दयाल की अगवाई में शेर सिंह के घर पहुंची। जब पुलिस टीम ने उसके घर की तलाशी ली तो घर से 143 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस ने शेर सिंह के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

उधर sho. पुरूवाला राजेश पाॅल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस का सहयोग करें।

पांवटा साहिब में शराब ठेकेदार की मनमानी,40 से 100 रूपए वसूले जा रहे अधिक….

बिंदल बोले OBC का आरक्षण मुसलमानों को देना चाहती है Congres

*सभी माईक्रो आर्ब्जवर अपना कार्य जिम्मेवारी के साथ करें-एल.आर. वर्मा*

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles