=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
20.9 C
New York
Wednesday, October 14, 2026

CM सुक्खू का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के गांव का कार्यक्रम रद्द

CM सुक्खू का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के गांव का कार्यक्रम रद्द

उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष के घर होना था Lunch

अब MLA के पिता के पुण्य तिथि समारोह में Deputy CM के आने की सूचना

Ashoka time’s…22 September 26

संगड़ाह। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का कल PCC President एवं विधायक विनय कुमार के गांव का कार्यक्रम रद्द होने से पूरी तैयारी कर चुके स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम लोगों में मायूसी देखी जा रही है। कुछ देर पहले कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिलने तक विनय कुमार के दिवंगत पिता के पुण्यतिथि समारोह व CM के Visit की उपमंडल संगड़ाह अथवा रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के माइना में तैयारियां पूरी हो चुकी थी। किंकरी देवी Park संगड़ाह के समीप लुधियाना पंचायत के हथोड़ा मैदान में 2 दिन पहले मुख्यमंत्री के Helicopter की Trail Landing भी हो चुकी थी, और आज लुधियाना से संगड़ाह तक की मुख्य सड़क पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा झंडे भी लगाए जा चुके हैं। बतौर Chief Minister सुखविंदर सुक्खू के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के इस पहले दौरे से क्षेत्रवासियों को उनकी सरकार द्वारा बंद किए गए संगड़ाह में ExEn व SDO Electrical office फिर से खुलने के साथ-साथ यहां Civil Court, होलसेल डिपो तथा आयुर्वेदिक अस्पताल जैसी स्थानीय विधायक विनय कुमार की 17 अगस्त 2024 को हरियाली मेला सगंड़ाह में की गई घोषणाएं अथवा आश्वासन पूरे होने की भी उम्मीद जगी थी। अपने कार्यकाल में Chief Minister सुक्खू अंतर्राष्ट्रीय मेला रेणुका जी के शुभारंभ की परम्परा निभाने भी केवल एक बार केवल तब आए जब MLA विनय कुमार विदेशी दौरे पर बताए गए। पिछले साल मेला रेणुका जी के बाद आज एक बार फिर Chief Minister का दौरा रद्द होने को विरोधी Social Media पर उनकी Congress State President से नाराजगी का भी संकेत बता रहे हैं, हालांकि अधिकारिक रूप से
अप्रत्याशित कारण इसकी वजह बताई जा रही है। हथौड़ा मैदान में Landing के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार CM संगड़ाह में Congress Block President तपेंद्र चौहान के घर Lunch करने वाले थे। DPRO सिरमौर द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक अब Deputy CM मुकेश अग्निहोत्री विनय कुमार के पिता एवं दिवंगत विधायक प्रेम सिंह के पुण्यतिथि समारोह में शामिल होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles