Home / News / एचआरटीसी बस अनियंत्रित हो खाई में गिरी…

एचआरटीसी बस अनियंत्रित हो खाई में गिरी…

एचआरटीसी बस अनियंत्रित हो खाई में गिरी…

मौके पर चालक की मौत…

animal image

Asokatime’s…22September 

राजधानी शिमला के तहत ठियोग में बुधवार शाम एचआरटीसी बस (HP 03 B 6126) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।हादसे में बस चालक की मौके पर मौत हो गई। 

मृतक चालक की पहचान ठियोग के सिरू गांव निवासी विनोद ठाकुर (34) के रूप में हुई है। बस में चालक ही मौजूद था। हादसा ठियोग-पतीनाल सड़क पर हुआ।

पुलिस के अनुसार सवारियां उतारने के बाद चालक बस को सड़क किनारे खड़ा करने जा रहा था। इसी दौरान बस असंतुलित होकर खाई में जा गिरी।

उधर, ठियोग पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *