Ashoka time’s…1 March 26
पांवटा साहिब बस स्टैंड क्षेत्र में बाइक को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है।
पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसरार अली पुत्र मुशर्रफ अली निवासी भगवानपुर ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई कि वह बस स्टैंड क्षेत्र में अपनी बाइक पर था। इसी दौरान तीन युवकों ने अपनी बाइक उसके आगे लगाकर उसे रोक लिया।
पांवटा पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

