Home / Crime/ Accident / पांवटा साहिब में बिल्डर बिना पार्क और पार्किंग बेच रहे मकान…लोगों ने लगाए ठगी के आरोप…

पांवटा साहिब में बिल्डर बिना पार्क और पार्किंग बेच रहे मकान…लोगों ने लगाए ठगी के आरोप…

पांवटा साहिब में बिल्डर बिना पार्क और पार्किंग बेच रहे मकान…लोगों ने लगाए ठगी के आरोप…

SDM ने दिए जांच के आदेश… पांवटा साहिब में गोरख धंधा…

animal image

Ashoka Times….

पांवटा साहिब में बिल्डर बिना पार्क और पार्किंग स्थल के लोगों को मकान बेच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को उनके साथ हो रही ठगी की शिकायत भी सौंपी है।

इस बारे में मनदीप कौर, शशि, कमलदीप कौर,
मंजू, जी. कौर, कुलदीप सिंह, रेखा, परमजीत कौर ने बताया कि हम सभी अमर कॉलोनी बद्रीनगर वार्ड न.1 में रहते हैं बिल्डर सन्दर्भ गोयल से मकान खरीदे थे जिसमें पार्क व पार्किंग की सुविधा का वायदा किया गया था बिल्डर‌ संदर्भ गोयल द्वारा एक खाली पड़ी जगह को पार्क भी बताया गया था इस बिल्डर ने दो दो चार चार करते करते 50 से अधिक मकान बेच दिए हैं और यहां एक भी पार्क मुहैया नहीं करवाया गया है। आज आलम ये है की हम सबको पार्क के अलावा पार्किंग की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है ।

पांवटा साहिब पहुंचा TIGER…! RO wildlife ने उठाए FOOTPRINT…. 

युवाओं की एनर्जी को सही दिशा देने के लिए खेल प्रतियोगिताएं बेहद जरूरी…SDM चीमा 

इसके अलावा यहां पर IPH के बोर पर भी संदर्भ गोयल ने कब्ज़ा कर रखा है सरकारी बोर का इस्तेमाल बिल्डिंग बनाने के लिए कर रहा है इस वजह से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है तथा पानी की समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है ऊपर से सरकारी बोर के हर घर से 200/- महीना भी वसूल किया जा रहा है।

उन्होंने एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा को शिकायत सुनते हुए आग्रह किया है कि जल्द से जल्द बिल्डर संदर्भ गोयल को नोटिस निकाल कर मौके पर पाक और पार्किंग की सुविधा देने के आदेश जारी किए जाएं जो सरकारी बोर उन्होंने अपने कब्जे में कर रखा है वह भी आम जनता के लिए खोला जाए साथ ही इस बिल्डर पर जांच कर आगे की कार्यवाही भी अपन पर लाई जाए।

वह इस बारे में एसडीएम गुंजीत चीमा ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है शिकायत के लिए जांच अधिकारी को निर्देश दिए जा रहे हैं जांच उपरांत जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है वह अम्ल में लाई जाएगी।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन के नजदीकी “ऋषभ” होंगे पांवटा साहिब के नए तहसीलदार…. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons