Home / News / युवाओं की एनर्जी को सही दिशा देने के लिए खेल प्रतियोगिताएं बेहद जरूरी…SDM चीमा

युवाओं की एनर्जी को सही दिशा देने के लिए खेल प्रतियोगिताएं बेहद जरूरी…SDM चीमा

युवाओं की एनर्जी को सही दिशा देने के लिए खेल प्रतियोगिताएं बेहद जरूरी…SDM चीमा

उत्तर भारत की शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता जल्द होगी शुरू…

animal image

Ashoka Times….

पांवटा साहिब में नेता जी सुभाषचन्द्र बोस और बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर पुष्पांजलि भेंट आयोजन किया गया, साथ ही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम गुंजीत चीमा उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से युवाओं की एनर्जी को एक सही दिशा दी जा सकती है इसके कई फायदे हैं जिसमें सबसे अहम है कि युवा वर्ग नशे से बचा रह सकता है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों से बेहद खतरनाक “चिट्टे” जैसे नशे ने कुंडली मारनी शुरू की है पुलिस और एनसीआर रिकॉर्ड्स के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के युवा नशे की जद में आ रहे हैं अगर युवा पीढ़ी को बचाना है तो खेल प्रतिस्पर्धा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को उनके बीच बनाए रखना होगा ताकि युवा वर्ग एनर्जी को सही दिशा मिल पाए।

युवाओं को लेकर एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा क्या बोले… WATCH VIDEO 

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धाओं के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे मधुकर डोगरी विशेष तौर पर युवाओं के लिए जो खेल प्रतिस्पर्धा करवाते हैं वह काफी सराहनीय है उनके द्वारा युवाओं को एक नई दिशा दी जाती है हम सभी को इस तरह के खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देना चाहिए।

देश भक्ति का गीत प्रस्तुत करती अंजली….

इस दौरान मधुकर डोगरी ने कहा की भारत के महान सपूतों नेता जी सुभाषचन्द्र बोस और बाला साहेब ठाकरे जी को उनकी जयंती पर आज श्रद्धांजलि अर्पित कि है उन्होंने कहा की सुभाषचन्द्र बोस और बाला साहेब ठाकरे के बलिदानो को देश भूल नहीं सकता । युवाओ को उनके विचारो को याद रख कर आगे बढ़ाना चाहिए ।

इस मौके पर खेल प्रतिस्पर्धा बढ़ावा देने वाले विशेष अतिथि एनपी नारंग भी उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना हम सब का कर्तव्य बनता है क्योंकि देश और प्रदेश का युवा ही आने वाले भविष्य की नींव है और हमें खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने इस भविष्य को मजबूत करना।

आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि विशेष अतिथि और सम्मानित पांवटा के व्यक्तित्व…

बता दें कि हर वर्ष शिवाजी क्लब देश के सपूतों जिसमें नेता जी सुभाषचन्द्र बोस और बाला साहेब ठाकरे जी की जयंती पर क्रिकेट प्रतियोगिता करवाते रहे हैं जो इस बार 4 फरवरी से करवाई जा रही है इस प्रतियोगिता में हिमाचल के इलावा और भी कई राज्यों से टीमें खेलने आएंगी।

इस मौके पर चौधरी कुलवंत सिंह, डॉ एच एस चंदेल, सहायक आयुक्त ज्योति स्वरूप शर्मा, संजीव कुमार, डीसीए अतर सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

पूर्व चेयरमैन और पार्षद के बीच धक्का-मुक्की…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons