Home / Himachal Pradesh / हमने प्रदेश के गिरते शिक्षा स्तर को फिर से संभाला है…अम्बोया पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर…

हमने प्रदेश के गिरते शिक्षा स्तर को फिर से संभाला है…अम्बोया पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर…

हमने प्रदेश के गिरते शिक्षा स्तर को फिर से संभाला है…अम्बोया पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर…

Ashoka Times…3 November 2025

animal image

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री पांवटा साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने अम्बोया स्कूल में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रोग्राम में शिरकत करते हुए प्रोग्राम का आगाज किया।

हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिला से यहां पर सांस्कृतिक प्रोग्राम के लिए अंदर-19 छात्राएं पहुंची थी जिनका परिवेश देखकर सभी चकित रह गए।

राजा स्तरीय सांस्कृतिक प्रोग्राम उपरांत उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा का जो स्तर गिर रहा था उसे प्रदेश सरकार ने नीतिगत तरीके से सुदृढ़ किया है जिसके अब परिणाम भी आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि मैथ्स की रैंकिंग में 2021 में हिमाचल 21वें स्थान पर पहुंच गया था लेकिन आज रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश की रैंकिंग तीसरे स्थान पर आ गई है। पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा का स्तर काफी नीचे चला गया था लेकिन आज कांग्रेस सरकार ने शिक्षा नीति में बदलाव कर एक बार फिर उसे देश भर में दूसरे पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले आठवीं का बच्चा तीसरी का सिलेबस नहीं पढ़ सकता था स्थिति काफी गंभीर थी लेकिन उन्होंने शिक्षा मंत्री बनते ही शिक्षा नीति में सुधार किए, स्कूलों में प्रिंसिपल और टीचर्स की जिम्मेदारी तय की गई जिसके अब परिणाम आने लगे हैं।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि अंडर-19 सेरेमनी मीट के लिए वह पांवटा साहिब पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों ने संस्कृत धरोहर और खिलाड़ी के तौर पर भी बेहतरीन परिणाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में एक भी केंद्रीय विद्यालय नहीं था जिसके चलते हमने पौंटा साहिब में केंद्रीय विद्यालय दिया है जल्द ही पांवटा साहिब के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय का लाभ ही मिल पाएगा।

वहीं उन्होंने प्रेस वार्ता में पत्रकारों की बात का जवाब देते हुए कहा कि अगर हाइकमान उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपती है तो वह इस जिम्मेदारी को भी तन मन से निभाएंगे। हाइट मन नहीं उन्हें शिक्षा मंत्री के रूप में स्थापित किया है और उनके प्रयास हैं कि वह शिक्षा के स्तर को देश में प्रथम स्थान पर लाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons