13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

संगड़ाह के देवना गांव में 5 दिन से बिजली न होने से गहराया पेयजल संकट….

लुधियाना गांव में भी 5 दिनों से अंधेरा कायम

संगड़ाह मे अधिशासी अभियंता कार्यालय बंद किए जाने के बाद गहराया पेयजल संकट

Ashoka time’s…4 may 25 

संगड़ाह। सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले देवना गांव में पिछले 5 दिनों से बिजली न होने से ग्रामीणों को भीषण पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि, बिजली न होने से गांव की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना बंद पड़ी है।

ऐसे में करीब किलोमीटर दूर मौजूद पंप हाउस से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शिकायतों के बावजूद विद्युत आपूर्ति बहाल न करने वाले विद्युत बोर्ड प्रशासन व स्थानीय विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार के प्रति नाराजगी जताई। गौरतलब है कि, सुक्खू सरकार द्वारा करीब 2 साल पहले संगड़ाह में अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता बंद किए जाने के बाद से इस विकास खंड व विधानसभा क्षेत्र के करीब 1 लाख लोगों बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। संगड़ाह के लुधियाना गांव में भी पिछले 5 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप्प है। ग्रामीणों ने बताया कि, वह कईं बार विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से शिकायते कर चुके हैं और अब तो उनके फोन भी संबोधित कर्मचारी नहीं उठा रहे हैं। सहायक अभियंता ददाहू कोमल शर्मा ने कहा कि, दोनों गांव में आज या कल विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि, लुधियाना गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles