13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

द स्कॉलर्स होम स्कूल में हुआ दूसरा जिला वुशु चैंपियनशिप का आयोजन…

द स्कॉलर्स होम स्कूल में हुआ दूसरा जिला वुशु चैंपियनशिप का आयोजन…

Ashoka Times…4 May 2025

रविवार को जिला वुशु ऐसोसिएशन सिरमौर के द्वारा आयोजित की गई वुशु प्रतियोगिता द स्कॉलर्स होम स्कूल में संपन्न हुई । जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर गुरमीत कौर नारंग (डायरेक्टर ऑफ द स्कॉलर्स होम) मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित रही।

उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बच्चों के लिए आज के दौर में यह जरूरी है कि वह किसी न किसी खेल में भाग लें और अपने आप को मोबाइल से दूर रखें। उन्होंने कहा कि जिस तेजी के साथ बच्चे सोशल मीडिया और मोबाइल की गिरफ्त में आ रहे हैं ये एक चिंता का विषय है। ऐसे में परिजनों का और स्कूल का दायित्व बनता है कि वह बच्चों को खेलों की और मोड़े।

इसके पश्चात उन्होंने जीतने वाले छात्र और छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर अंडर 12 में पुरुष वर्ग में अभी चौधरी और महिला वर्ग में इशिका कश्यप रहे। इसके इलावा बेस्ट प्लेयर अंडर 14 में पुरुष वर्ग में ध्रुव सिंह ठाकुर और महिला वर्ग में अनन्या ठाकुर रहे।

*पहलगाम हमला…हर सेकंड सोशल मीडिया पर चील कौव्वों की तरह एक दूसरे को नोच रहे लोग…*

वुशु संघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग जी ने इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए वुशु संघ के महासचिव डॉ कुलदीप कुमार बतान, ट्रेजरार श्री प्रवीण कुमार और कोच श्री अमित कुमार को हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles