15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

Paonta Sahib: भाजपा मंडल महामंत्री का कार्यभार पवन चौधरी को….पढ़ें किसे मिली कमान…

Ashoka Times….3 March 2025

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, हिमाचल प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, शिमला लोकसभा सीट से सांसद सुरेश कश्यप, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व विधायक पाँवटा साहिब सुखराम चौधरी, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता सहित सभी वरिष्ठ और प्रमुख कार्यकर्ताओं से मंत्रणा के पश्चात हितेंद्र कुमार ने यह कार्यकारिणी घोषित की है।

इस दौरान पांवटा मंडल में महामंत्री की जिम्मेदारी पवन चौधरी को सौंपी गई है । बता दे कि पहले भी पवन चौधरी भारतीय जनता युवा मर्चा में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं दूसरी और रोहित चौधरी को भी महामंत्री पद मिला है।

घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने उपाध्यक्ष का कार्यभार अशोक शर्मा, सोमनाथ चौधरी, मयंक महावर और नवीन शर्मा को दिया गया है। वही महामंत्री पवन चौधरी और रोहित चौधरी को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष हेमा शर्मा को बनाया गया है। इसी प्रकार सचिव सर्वशक्ति भटनागर, बलदेव सिंह, शमीम अली, त्रिशला चौधरी और कुलदीप सैनी को नियुक्त किया गया है।

मीडिया प्रभारी का कार्यभार सुखविंदर सिंह को दिया गया है। प्रवक्ता सरिता ठाकुर को बनाया गया है। कार्यालय सचिव रेनू सैनी, आईटी संयोजक पुष्पेंद्र पाहवा, आईटी सहसंयोजक सुरेंद्र पाल, सोशल मीडिया संयोजक वीरेंद्र सिंह, सोशल मीडिया सहसंयोजक अनुज चौधरी को बनाया गया है।

इसी तरह कार्यकारिणी सदस्यों में पं शिवराम, गुरदास चौधरी, मोहन चौधरी, सज्जन सिंह, इकबाल सिंह, राजेंद्र सिंह, मदन सिंह, रविकांत, किक्कर सिंह, धर्मपाल, यादराम, नरेंद्र सिंह, गुमान सिंह, राम प्रसाद सिंह, धर्म सिंह, गुलशेर अली, कमल कुमार, ममता रानी, सीमा चौधरी, कृष्ण धीमान, तारो देवी, शिक्षा देवी, मोनिका कुमारी, अंजना देवी, प्रेमा देवी, राधा देवी, अबिता पुंडीर, शशि धीमान, सुरेंद्र सिंह, जयदेव शर्मा, हजूर सिंह और रामप्रकाश के नाम शामिल है।

इसी तरह स्थाई आमंत्रित सदस्यों में कलम सिंह, किशन चौधरी, मोo नूर, रामेश्वर चौधरी, श्याम कुमार, हरनेक सिंह, जय राज, नजीर मोहम्मद, शब्बीर अली, ओम प्रकाश के नाम सम्मिलित है।

साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्यों में विधायक सुखराम चौधरी सहित देवेंद्र चौधरी, सुभाष चौधरी, अरविंद गुप्ता, फतेह सिंह, नरेश खापड़ा, मदन मोहन शर्मा, बलजीत सिंह नागरा, अनिल सैनी, दिनेश चौधरी, जरनैल सिंह, जागीरी राम और रशपाल सिंह के नाम शामिल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles