9.4 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

माता नगर कोटी मेला नारग 30 व 31 मार्च को मनाया जाएगा- डॉ.प्रियंका चंद्रा

विशाल दंगल व सांस्कृतिक संध्याएं रहेंगी मेले का मुख्य आकर्षण

Ashoka time’s…3 March 25 

नाहन, 03 मार्च। जिला स्तरीय माता नगर कोटी मेला नारग इस वर्ष 30 व 31 मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा यह जानकारी आज अध्यक्ष मेला कमेटी एवं उप मंडलाधिकारी पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा ने ग्राम पंचायत नारग के सम्मेलन कक्ष में मेले के आयोजन को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि 30 मार्च को माता मनसा देवी मंदिर में माता की पूजा अर्चना के उपरांत माता की पालकी, शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा माता के मंदिर से नारग बाजार होकर मेला ग्राउंड तक निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि 31 मार्च को होने वाला विशाल दंगल मेले का मुख्य आकर्षण रहेगा, जिसमें प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के नामी पहलवान भी भाग लेगें। मेले के दौरान विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताएं व दो सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएगी। सांस्कृतिक संध्या में जिला के स्थानीय कलाकारों व प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। मेले के दौरान स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान मेला आयोजन स्थल पर दुकानें भी लगाई जाएगी जिसके लिए शीध्र ही प्लाट आबंटन किए जाएंगे।

उप मंडलाधिकारी ने इस मेले को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न उप समितियों का भी गठन किया तथा सभी सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों से मेले के सफल आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग देने का भी आग्रह किया। इस बैठक में खंड विकास अधिकारी पच्छाद सुनील दत्त, तहसीलदार पच्छाद प्रवीण कुमार, तहसीलदार नारग पूजा शर्मा, बीएमओ पुनीत शर्मा, मेला कमेटी प्रधान विक्रम ठाकुर, अध्यक्ष व्यापार मंडल मुकेश रात्रा, मंदिर कमेटी व मेला कमेटी सदस्यों ने भाग लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles