13.2 C
New York
Tuesday, November 17, 2026

कांग्रेसी नेताओं के चलते प्रशासन ने किया ढुलमुल रवैया इक्ख्तियार…

देईजी साहिबा मंदिर भूमि पर अतिक्रमण…

पांवटा साहिब, 17 नवंबर 2026

उपमंडलाधिकारी (नागरिक), पांवटा साहिब द्विज गोयल आईएएस देई जी साहिबा मंदिर भूमि पर अतिक्रमण को लेकर मौके का निरीक्षण किया। वही अतिक्रमण करने वाले लोगों को तुरंत नोटिस देने के निर्देश दिए।

बता दे के लगभग 2 महीने पहले देई जी साहिबा मंदिर भूमि की जमीन पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा जेसीबी लगाकर रास्ता बनाया गया था। ताकि उनकी प्रॉपर्टी के दाम लाखों से करोड़ों में हो पाए। इस पूरे मामले की शिकायत पूर्व वाइस चेयरमैन नवीन शर्मा द्वारा करवाई गई थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एसडीएम द्विज गोयल ने देई जी साहिबा मंदिर भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देने के निर्देश दिए।

Jcb लगा कर कांग्रेसी नेता ने बनाया देई जी साहिबा मंदिर भूमि पर रास्ता….

आपको बता दे की 2 महीने से शिकायत तहसील कार्यालय में धूल फांक रही है लेकिन जैसे ही एसडीएम द्विज गोयल को इस पूरे मामले की भनक लगी उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश देते हुए नोटिस थमाने के निर्देश दिए। हालांकि हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार डीसी सिरमौर, एसडीएम पांवटा साहिब और तहसीलदार देई जी साहिबा मंदिर भूमि पर किसी भी अतिक्रमण को बिना नोटिस दिए 24 घंटे के भीतर हटा सकते हैं। लेकिन क्योंकि इस पूरे अतिक्रमण में कई बड़े कांग्रेसी नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं जिसके कारण प्रशासन भी फिलहाल इस पूरे मामले में ढुलमुल रवैया इक्ख्तियार करने के लिए मजबूर है।

वही इस बारे में एसडीएम द्विज गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 नवंबर को देवी नगर के समीप स्थित देईजी साहिबा मंदिर भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति का पता लगाने के लिए संयुक्त स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण में तहसीलदार, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता, राजस्व विभाग के कर्मचारी तथा मंदिर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर की भूमि को रास्ते के रूप में दर्शाकर कथित रूप से भ्रामक ढंग से भूखंडों की प्लॉटिंग करने वाले प्रॉपर्टी डीलरों की भूमिका की जांच करने और संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

नगर परिषद, पांवटा साहिब को संबंधित मकानों के स्वीकृत भवन मानचित्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। मानचित्रों की जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित भवन स्वामियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे।

वही आपको बता दे की देवी जी साहिब मंदिर भूमि पर अतिक्रमण न किया जा सके इसके लिए एक पूर्व कानूनगो को नियुक्त किया गया है और उन्हें बाकायदा इसके लिए तनख्वाह भी दी जाती है बावजूद इसके कानूनगो पर कईं गंभीर आरोप है कि वह देई जी साहिबा मंदिर भूमि पर अतिक्रमण करवाने के लिए सबसे बड़े जिम्मेदार है।

वही इस बारे में पुर्व वाइस चेयरमैन नवीन शर्मा ने कहा कि देईजी साहिबा मंदिर भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वह कांग्रेसी नेता हों या कोई अन्य… उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में जल्द ही प्रशासन कड़ा संज्ञान नहीं लेता है तो वह हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

एसडीएम ने कहा, “किसी भी अतिक्रमणकारी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देई जी साहिबा मंदिर की भूमि पर अनधिकृत रूप से बनाए गए और उपयोग में लाए जा रहे रास्तों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत बंद किया जाएगा तथा उनके लिए किए गए निर्माण हटाए जाएंगे।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles