=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
17.2 C
New York
Sunday, October 11, 2026

• ब्रेकिंग: नालागढ़ में संदिग्ध ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, पुलिस ने पूरा इलाका घेरा

• ब्रेकिंग: नालागढ़ में संदिग्ध ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, पुलिस ने पूरा इलाका घेरा
Ashoka time’s…29 September 26

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ क्षेत्र में आपसी विवाद की जांच के दौरान एक घर के पास संदिग्ध ग्रेनेडनुमा वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। मामला पुलिस चौकी जोघों के तहत आने वाले माजरा गांव, डाकघर बरूणा का है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास का क्षेत्र खाली करवाकर मौके को सील कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को माजरा गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद और झगड़े की सूचना मिली थी। मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर नालागढ़ थाने में क्रॉस FIR दर्ज की गई है। इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम को एक घर के समीप यह संदिग्ध वस्तु बरामद हुई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बरामद वस्तु को फिलहाल संदिग्ध ग्रेनेडनुमा वस्तु माना जा रहा है।

यह वास्तव में ग्रेनेड है या नहीं और इसकी स्थिति क्या है, इसकी पुष्टि तकनीकी जांच के बाद ही होगी। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आसपास का क्षेत्र खाली करवाया और संबंधित स्थान को सुरक्षित कर सील कर दिया। संदिग्ध वस्तु की जांच और सुरक्षित निस्तारण के लिए बम निरोधक दस्ते (बम डिस्पोजल टीम) को मौके पर बुलाया गया है।

उधर, नालागढ़ पुलिस स्टेशन में दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायतों के आधार पर क्रॉस FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस दोनों पक्षों के संबंधित लोगों को पूछताछ और आगामी जांच के लिए अपने साथ ले गई है।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास अनावश्यक रूप से एकत्र न हों। साथ ही उन्होंने किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करने को कहा।

मामले में बरामद संदिग्ध वस्तु समेत सभी पहलुओं की गहन और निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच से सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने यह पुष्टि नहीं की है कि बरामद वस्तु वास्तविक ग्रेनेड है या कुछ और। इसकी स्थिति तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles