पांवटा में 3.61 ग्राम चिट्टे (Heroine) के साथ व्यक्ति गिरफ्तार …
Ashoka time’s…26 September 26
सिरमौर पुलिस की SIU Team ने पांवटा क्षेत्र में एक आदमी को 3.61 ग्राम चिट्टा (Heroin) गिरफ्तार किया है । SP सिरमौर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस टीम गश्त के दौरान जब रैनबैक्सी चौक पांवटा के पास मौजूद थी।
गुप्त सूचना मिली कि, एक व्यक्ति अनीश मोहम्मद उर्फ नीशू पुत्र रशीद मोहम्मद निवासी सैनवाला मुबारिकपुर, माजरा जो पाँवटा, माजरा तथा आसपास के ईलाके में चिट्टा/ स्मैक बेचने का धंधा काफी समय से कर रहा है, आज भी अपनी Bike HP17E-3122 पर कुंजा की तरफ से माजरा की और जा रहा है। इस पर Police टीम ने तलाशी के दौरान उक्त आरोपी के कब्जे से कुल 3.61 ग्राम Heroin बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को Arrest कर उनके विरुद्ध Police Station पाँवटा साहिब में NDPS Act के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है तथा आगामी अन्वेषण जारी है।

