12 C
New York
Monday, November 2, 2026

35 वर्षीय से 4.94 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद…पूछताछ जारी

35 वर्षीय से 4.94 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद…पूछताछ जारी

Ashoka time’s…4 june 26

2/3 जून 2026 की रात पुलिस थाना कंडाघाट की टीम कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान ओल्ड पेट्रोल पंप कंडाघाट के समीप एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया।

पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.94 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय अनिल नेगी पुत्र राय सिंह नेगी निवासी गांव मालत, तहसील चौपाल, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस आरोपी से नशे के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी को धारा 35 (3) बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी कर पाबंद किया गया है। पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles