10.2 C
New York
Sunday, November 1, 2026

डी0ए0वीएन0 में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन..

डी0ए0वीएन0 में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन..

Ashoka time’s…30 May 26

आज दिनांक 30.05.2026 को डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एक नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

इसमें कक्षा छठी से दसवीं तक के तकरीबन पचास विद्यार्थियों ने भाग लिया । सभी विद्यार्थियों ने सुन्दर से सुन्दर नारे लिखे । कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों का जूनियर ग्रुप और कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों का सीनियर ग्रुप बनाया गया। इसमें जूनियर ग्रुप में दर्षदीप ने प्रथम स्थान , सौम्या ने द्वितीय स्थान और अद्विका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में सुहानी शर्मा ने प्रथम , साक्षी ने द्वितीय और मेघा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री धनेन्द्र गोयल ने विद्यालय के विद्यार्थियों को नशे से दुष्प्रभाव से अवगत करवाया उन्होने कहा कि नशा न केवल एक सामाजिक बुराई हैं बल्कि नशा करने वाला इन्सान अपना स्वास्थ्य , पैसा , दिमाग और सामाजिक सम्मान सब खत्म कर देता हैं । उसके कारण उसके माता-पिता उसके सम्बन्धित सभी लोंगों को गहरी पीड़ा का सामना करना पडता है।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने न केवल नशा न करने का प्रण लिया बल्कि उन्होने यह शपथ भी ली।कि वह अपने घर , आस-पास और सम्पूर्ण समाज में भी सबको नशा न करने के बारे में जागरूक करेंगें ।

इस अवसर पर डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू की स्कूल प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल , समस्त स्टाॅॅफ और समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे ।
प्रधानाचार्य
डी0ए0वीएन0
पब्लिक स्कूल ददाहू जिला सिरमौर हि0प्र0 -173022

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles