सिरमौर के राजगढ़ में 140 पेटी अवैध शराब पकड़ी…
रेणुका जी में गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट…..
Àshoka times…19 May 26
पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत गत रात्रि संदीप वर्मा नामक व्यक्ति की सोलन की ओर से आ रही Pickup HP 62 4944 की ठाकुर ढाबा नेरी के पास गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी ली गई। SP सिरमौर द्वारा जारी Press note के मुताबिक Driver ने अपना नाम संदीप वर्मा (उम्र 30 वर्ष) बताया तथा वह गांव बजोग, तहसील राजगढ का रहने वाला है। Chacking करने पर पिकअप से कुल 140 Box Illigal Wine बरामद हुई, जिसमें देसी शराब मार्का संतरा नंबर 1 कुल 50 पेटियां व शराब अग्रेजी मार्का ROYAL STAG 90 पेटियां शामिल हैं। संदीप वर्मा शराब का कोई भी Licence व permit पेश पुलिस नही कर सका। इस सन्दर्भ में Police Station Rajgarh में धारा 39(i)(a) HP Excise Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा जाच जारी है।
रेणुका जी में गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट
पुलिस थाना रेणुका जी के अंतर्गत आने वाले बेड़ोन निवासी विजेंद्र तोमर ने शिकायत दर्ज करवाई कि, कुछ दिन पहले वह अपने पिता को गांव छोऊ भोगर छोड़ने जा रहा था और रास्ते में लेखराज की गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी हटाने को कहने पर लेखराज ने अपने भाई को बुलाकर डंडों से मारपीट की, जिससे विजेंद्र के दाहिने हाथ की कलाई में फ्रैक्चर हो गया। Doctor की report के आधार पर इस सन्दर्भ में पुलिस थाना रेणुका जी में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

