12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सोलन के साधुपुल में दर्दनाक हादसा…. युवती की मौत…परिवार के 4 सदस्य घायल..

सोलन के साधुपुल में दर्दनाक हादसा…. युवती की मौत… परिवार के 4 सदस्य घायल

Ashoka time’s…19 May 26

हिमाचल प्रदेश के सोलन जनपद में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें 24 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता समेत परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9:30 बजे साधुपुल के समीप दोची क्षेत्र में हुआ। एक परिवार कार में सवार होकर साधुपुल की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोची के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। दुर्घटनाग्रस्त कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल भेज दिया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles