नोहराधार-राजगढ़ में 10.54 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो आरोपी गिरफ्तार..
Ashoka time’s…2 May 26
सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन सेल नाहन ने नोहराधार-राजगढ़ रोड पर केयर नाला के पास नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों को 10.54 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान मनोज वर्मा निवासी नोहराधार और सतीश कुमार निवासी करनाल, हरियाणा के रूप में हुई है।
दोनों के खिलाफ थाना संगड़ाह में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

