Home / News / 15 अप्रैल को ऐतिहासिक चौगान मैदान में मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह- प्रिंयका वर्मा

15 अप्रैल को ऐतिहासिक चौगान मैदान में मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह- प्रिंयका वर्मा

15 अप्रैल को ऐतिहासिक चौगान मैदान में मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह- प्रिंयका वर्मा

Ashoka time’s…6 April 26 

animal image

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 15 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य अथिति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक मार्चपास्ट का आयोजन किया जायेगा । उपायुक्त ने यह जानकारी आज शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में हिमाचल दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीे।
उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को मुख्य अतिथि द्वारा नाहन शहर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया जायेगा। इसके अलावा हिमाचल निर्माता डा0 यशवंत परमार की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेगें। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण करने के उपरान्त आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी।
प्रियंका वर्मा ने बताया कि समारोह में पुलिस, गृह रक्षकों की टुकडियों के अतिरिक्त एनसीसी व अन्य स्थानीय शिक्षण संस्थानों के छात्र- छात्राएं भी भाग लेगें। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल दिवस समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए की हिमाचल दिवस समारोह के लिए सौपी गई जिम्मंेवारी का गंभीरता से निर्वहन करें ताकि हिमाचल दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।
सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने बैठक में मद क्रमवार प्रस्तूत किए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा,एस डी एम नाहन राजीव संाख्यान, के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons