Home / Achivement / 8 महीने में बदल दिया नगर परिषद का चेहरा, पढ़िए कैसे बदल रही शहर की तस्वीर….

8 महीने में बदल दिया नगर परिषद का चेहरा, पढ़िए कैसे बदल रही शहर की तस्वीर….

8 महीने में बदल दिया नगर परिषद का चेहरा, पढ़िए कैसे बदल रही शहर की तस्वीर….

Ashoka Times….

animal image

पांवटा साहिब बेहद छोटा सा शहर है जो काम पिछले 15 वर्षों में नहीं हो पाए वह महज छह से आठ महीनों में हो गया, शहर का सबसे व्यस्त नगर पालिका कार्यालय जहां हर आदमी को कोई ना कोई काम पड़ता है उसे बेहद खूबसूरत तरीके से संवारा गया है इसका पूरा श्रेय अध्यक्षा निर्मल कौर और EO. अजमेर ठाकुर को जाता है।

शिलाई में हर्ष के मंत्री पद शपथ लेते ही ये रहेंगी बड़ी चुनौतियां… 

आप जब पांवटा साहिब की नगर परिषद पहुंचते हैं तो आपको बैठने के लिए जो खुला स्पेस मिलता है वहीं से इसकी शुरुआत करते हैं जहां कर्मचारियों को बैठने के लिए बेहद पुराने बिना वाइटवॉश कमरे, पुराने कुर्सी टेबल मिलते थे वही अब उनके कमरे चकाचक हो गए हैं बैठने की सुविधा भी सुधरी है अगर कर्मचारी ही असुविधा में बैठा हो तो वह शहर के लोगों को कैसे सुविधा दे सकता है इस मानसिकता के साथ नगर परिषद की अध्यक्षा और EO अजमेर ठाकुर ने बेहतरीन काम किया है उन्होंने शुरुआत अपने ही घर से कर इस काम को आगे बढ़ाया है इसके अलावा सभी वार्डों में जरूरी काम शुरू किए गए हैं।

क्या है बदला….

आप जैसे ही नगर परिषद के गेट पर पहुंचते हैं आपको बेहतरीन पार्किंग की सुविधा दी गई है यह वही रामलीला मैदान है जिसमें आधे से अधिक मैदान झाड़ियों पुराने सामान से भरा पड़ा था आज वहां पर टाइलें लगा दी गई है लाइट लगा दी गई हैं मैदान भी 2 गुना बड़ा हो चुका है कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर का कहना है कि हम इसे छोटे-मोटे फंक्शंस शादी ब्याह के लिए लोगों को मुहैया करवाएंगे एक छोटी सी रसोई और टीन शेड भी डाली जाएगी ताकि बारिश के दौरान भी यहां पर लोग अपना कार्यक्रम कर पाए इससे नगर परिषद की आमदनी भी बढ़ेगी और लोगों को सुविधा भी प्राप्त होगी।

वही पांवटा साहिब का सबसे पुराना पार्क जो कभी जर्जर हालत में था आज उसकी भी स्थिति काफी बदली है ना केवल बेहतरीन और खूबसूरत गेट निर्माण किया गया है बल्कि 13 सौ से अधिक गुलाब और दूसरे फूल पौधे भी रोपे गए हैं इसके अलावा टाइल्स लगाकर वाॅकवे भी बन कर तैयार है वही विशेष तौर पर लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक एक्वा प्रेशर रास्ते का भी निर्माण किया गया है। इसके अलावा सेल्फी स्टेशन भी तैयार किया गया है।

वही इस बारे में अध्यक्षा निर्मल कौर से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि सभी काम पार्षदों के सहयोग से संभव हो पाए हैं विशेष तौर पर वह कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर का धन्यवाद करना चाहती हैं जिन्होंने इन कामों को बेहद तेज गति से करवाया है नगर परिषद के आसपास का क्षेत्र बेहद खूबसूरत बनाने में उनका बड़ा सहयोग रहा है उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने अपने कर्मचारियों के साथ-साथ अपने भवन उसके आसपास के क्षेत्र को सबसे पहले विकास की रफ्तार दी और अब यह रफ्तार पूरे शहर में देखने को मिलेगी।

पब्लिक टॉयलेट का पुनः निर्माण…

नगर परिषद द्वारा एक पब्लिक टॉयलेट का पुनर्निर्माण किया गया है जिसे जल्द ही लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा दरअसल यह पब्लिक टॉयलेट कोर्ट और कोर्ट में आने वाले लोगों के लिए निर्मित किया गया है ताकि बाहर से आए लोगों को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो वही शहर भी स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *