=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
22.6 C
New York
Thursday, October 15, 2026

75-80 वर्षीय सेवानिवृत शिक्षकों को किया गया सम्मानित….

Ashoka Times….23 December 2024

राजकीय सेवानिवृत्त शिक्षक संघ का कार्यक्रम, 75 और 80 वर्ष पूर्ण कर चुके सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित किया गया।

हिमाचल प्रदेश राजकीय सेवा निवृत अध्यापक संबंध इकाई पांवटा साहिब ने कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में मधुबाला बेदी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या मुख्य अतिथि रही। जिला संघ कार्यकारणी के सदस्य दिलीप वर्मा, नीना कौशिक, वेद प्रकाश बेदी, देवी सहाय शास्त्री, संतराम शर्मा समारोह में मौजूद रहे।

कारनामा…पांवटा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष के पिता देवेंद्र सिंह लांबा डकार गए सरकार के 30 लाख रुपए….

 

समारोह प्रात: 10.30 बजे प्रारंभ हुआ। इस मौके पर संघ कार्यककारणी द्वारा 75 व 80 वर्ष आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत अध्यापकों को सम्मानित किया। 75 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापकों में महेन्द्र सिंह राठौर (सेवानि⋅ DPE), कश्मीरी लाल (से नि० H.T.), किशन लाल (से नि’ BEEO), इन्द्रजीत कौर (से. नि. J.B.T.), रुकमणी देवी (से.नि. J.B.T.) और मंगतराम वर्मा (से. नि. C.H.T.) के नाम शामिल है।

वहीं 80 वर्षिय सेवानिवृत्त अध्यापकों में कृष्ण गुप्ता (से.नि. CHT) का नाम सम्मिलित रहा। वार्षिक कार्यक्रम के दौरान अजय शर्मा सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य, संतराम शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं कोषाध्यक्ष, तथा रमेश खोसला एवं अन्य वरिष्ठ अध्यापकों ने अपने विचार सांझा रखते हुए सभी का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया।

संघ के प्रधान गुरदयाल सिंह सैनी और महासचिव सुरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष भूषण शर्मा ओम प्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी सेवानिवृत अध्यापकों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।

इस मौके पर कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य रतन चौहान, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, अजय शर्मा, दीर्घायु प्रसाद किमोठी सहित रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर नीना कौशिक, रविंद्र कुमार शर्मा, भूषण कुमार शर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत अध्यापक संघ के पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल शर्मा, सरवन सिंह बैंस, प्रवीण जाब,भूपेंद्र शर्मा, रमेश वैश, दया भारद्वाज, सुखदेव भारद्वाज और जेबीटी काडर, टीजीटी काडर, प्रवक्ता काडर, मुख्यअध्यापक, प्रधानाचार्य, उप शिक्षा निदेशक, बीईओ एवं जॉइंट डायरेक्टर काडर तक के अध्यापक कार्यक्रम में शामिल रहे । अंत में सभी के सम्मान में सह भोज का आयोजन भी रखा गया जिसे सभी ने आनंद के साथ ग्रहण किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles