13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

70 वर्षीय बुजुर्ग को नर्क से निकाल करवाया जा रहा इलाज… संजय के प्रयिसों की प्रसंशा कर रहे ग्रामीण 

Ashoka Times….31 August 2024

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के कुलथीना गांव के 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति जगिया राम पिछले तीन सालों से नर्क जैसी जिंदगी जीने को मजबूर थे। बुजुर्ग की मदद के लिए पत्रकार संजय कंवर आगे आये है। 

पत्रकार संजय कंवर को एक सप्ताह पहले कुलथीना गांव के युवक देवानंद ठाकुर ने फोन के माध्यम से बुजुर्ग की नर्किए जीवन के बारे में बताया। जिसके बाद पत्रकार संजय कंवर शुक्रवार देर शाम को पांवटा साहिब की तहसील कल्याण कार्यालय में अधिक्षक के पद पर तैनात चतर तोमर के साथ कुलथीना गांव पहुंचे। वहां पर देखा तो 70 वर्षीय बुजुर्ग जगिया राम बहुत ही बुरी दशा में एक कमरे में बिस्तर पर पड़ा हुआ था, कमरे में चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी। संजय कंवर को ग्रामीणों से बातचीत करने पर पता चला कि बुजुर्ग के परिवार में कोई नहीं है, वह अकेले ही काफी समय से रह रहा है। बुजुर्ग आंखों से भी नहीं देख सकता ना ही सुन सकता है और अपने आप चल भी नहीं सकता। बुजुर्ग जगिया राम तीन साल से ऐसे ही बिस्तर पर पड़ा हुआ है, गांव वाले बुजुर्ग को खाना देते थे तथा सुनील विशेष रूप से बुजुर्ग की देखभाल कर रहा था।

गांव की सड़क बंद….

गांव की सड़क बंद होने के कारण बुजुर्ग को पांवटा साहिब लाना मुश्किल हो रहा था जिसके बाद संजय कंवर ने गांव के युवाओं से बात की तथा युवाओं ने बुजुर्ग को उठाकर सड़क तक लाने के लिए हामी भर दी व शनिवार सुबह गांव के युवा देवानंद, अजय तोमर, राहुल ठाकुर, सुनील, अंकित आदि ने बुजुर्ग को डंडे पर कंबल में बांधकर कुलथीना से लोभी तक 6 किलोमीटर दूर पैदल चलकर कंधे पर पहुंचाया। जिसके बाद लोभी से गाड़ी के माध्यम से पांवटा साहिब लाया गया। 

संजय कंवर ने बताया कि बुजुर्ग को कुछ दिनों तक अंशुल शर्मा के नशा मुक्ति केंद्र पांवटा साहिब में रखा जायेगा जहां पर बुजुर्ग की मैडिकल जांच की जा रही है। उसके बाद बुजुर्ग को राजस्थान के भरतपुर में स्थित अपना घर आश्रम में शिफ्ट किया जायेगा।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles