12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सिरमौर जिला में एक सितम्बर से 30 सितम्बर तक आयोजित होगा पोषाहार मास-डा. अजय पाठक

Ashoka time’s…31 August 24 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने बताया कि सिरमौर जिला में एक सितम्बर से 30 सितम्बर तक सातवां राष्ट्रीय पोषण मास आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस पोषाहार अभियान में बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शिक्षा विभाग मिल जुलकर कार्य करेंगे और पोषाहार के प्रति ग्रामीण स्तर तक जागकरूकता लायेंगे। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने यह जानकारी आज शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय कैंट स्कूल नाहन परिसर में स्थित आंगनबाड़ी प्रांगण में सातवें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत के अवसर पर प्रदान की।

डा. अजय पाठक ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य जिला मंे मनाए जाने वाले 7वें पोषण माह में “एक पौधा माँ के नाम” अभियान की शुरूआत के साथ ही सितंबर माह के दौरान जिला सिरमौर में करवाए जाने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के लिए जागरूकता रेली का आयोजन करना है ताकि जिले मे पोषण माह कार्यक्रमों का विधिवत आयोजन किया जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक ने इस अभियान के तहत एक पौधा मां के नाम पौधरोपण अभियान की शुरूआत भी की।

आज के कार्यक्रम में 300 बच्चों और लगभग 45 अभिवावकों और महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ आहार कितना आवष्यक है, इस बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर सुनील शर्मा ने पोषण संबंधी और खान-खान संबंधी विषयों पर बच्चों को संबोधित किया। डीसीपीओ रमा ने शिविर मे उपस्थित बच्चों, किशोर एवं किशोरियों को गुड टच, बैड टच और बच्चों से संबंधित कानूनों बारे जानकारी दी।

स्वास्थ्य खंड अधिकारी धगेडा द्वारा बच्चों और महिलाओं में एनीमिया की कमी का पता करने के उद्देश्य से इस अवसर पर एक स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें खून जांच, शुगर जांच व उपचार हेतु परामर्श और दवाईयों का वितरण भी किया गया।

पोषण अभियान के जिला समन्वयक राजेश शर्मा ने पोषण अभियान के बारे मे संक्षिप्त जानकारी प्रदान की।

आर्युवेद विभाग की डा इंदु भारद्वाज एवं प्रतिनिधि मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. मोनिशा अग्रवाल द्वारा पोषण विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई ।

मिशन शक्ति हब की तरफ से कृतिका, सोनम और प्रियंका ने महिलाओं से सम्बन्धी विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ईशाक मुहम्मद, उच्च शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा राजकीय उच्च विद्यालय कैंट स्कूल नाहन की प्रधानाचार्य के अलावा नाहन वृत्त पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

70 वर्षीय बुजुर्ग को नर्क से निकाल करवाया जा रहा इलाज… संजय के प्रयिसों की प्रसंशा कर रहे ग्रामीण 

ज़िला स्तरीय टूर्नामेंट में सुविधाओं की कमी… खिलाड़ी परेशान…

बढ़ी बिजली दरें कम करें सरकार…. पांवटा साहिब से इंड्रस्टी पलायन को होगी मजबूर….

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles