12.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

500 फ़ीट नीचे टौंस नदी में गिरी कार…तीन हिमाचली युवकों की मौत..

Asokatime’s…. 1 September

उत्तराखंड राज्य के सीमांत इलाके में एक कार हादसे में हिमाचल के तीन युवकों की मौत हो गई है। 

हादसा बीती देर रात मीनस- विकासनगर सड़क मार्ग पर ईछाडी के पास हुआ है वहीं तीनों युवक मारुती ब्रेज़ा कार में सवार होकर  नेरवा से विकासनगर (उत्तराखंड) की तरफ जा रहे थे।

इस दौरान यह कार ईछाडी बांध से करीब छह किलोमीटर पहले दुर्घटनाग्रस्त हो कर करीब 500 फ़ीट नीचे टौंस नदी के किनारे जा गिरी।सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने जब टौंस नदी (Tons River) में एक लाल रंग की गाड़ी को गिरे देखा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को खाई से बाहर निकाला।

वही,तहसीलदार केशव दत्त जोशी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की उत्तराखंड राजस्व पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए है और मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles