16.5 C
New York
Friday, October 30, 2026

3 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार… मामला दर्ज कर छानबीन शुरू

Asokatime’s… 18 October 

जिला कुल्लू पुलिस ने बंजार में 3 किलो 115 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान झुडू राम गांव गलीगचा थाना तहसील बंजार के तौर पर हुई है।

बता दें कि बंजार के अंतर्गत आने वाला गुशैणी नामक स्थान से आगे बठाहड़ की तरफ चिपनी मार्ग पर एसआईयू कुल्लू की टीम गश्त पर थी। उसी दौरान एक व्यक्ति वहां से आ रहा था।और पुलिस को देखकर घबरा गया।

रोके जाने पर पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली।तो युवक के पास से 3 किलो 115 ग्राम चरस बरामद हुई

थाना प्रभारी रामलाल ठाकुर का कहना है कि आरोपी को बंजार थाना में लाया गया है और उससे पूरी पूछताछ की जा रही है

उधर, एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि चरस आरोपी के खिलाफ मादक अधिनियम 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles