9.4 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

*24 मई के लिए वाहनों की आवाहजाही पर प्रतिबंध

Ashoka time’s…23 May 24

नाहन 23 मई। प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के 24 मई 2024 को नाहन चौगान में जनसभा के दृष्ठिगत पुलिस ने नाहन शहर में वाहनों की आवाहजाही में प्रतिबंध के दृष्टिगत आम जनता से सहयोग की अपील की है।

पुलिस द्वारा यहाँ जारी सूचना में कहा गया है कि शिमला , सोलन, जमटा और श्री रेणुका जी की तरफ से आने वाली रैली के वाहनों को आईटीआई नाहन- बीडीओ ऑफिस तक सवारियों को उतारने दिया जायेगा और वहां से वापस भेज दिया जाएगा।

पांवटा साहिब और काला आम की तरफ से आने वाली रैलियों के वाहनों को बस्ती चौक नाहन तक सवारी को उतारने के लिए आने दिया जाएगा और उसके बाद वापस भेज दिया जाएगा।

पोंटा साहिब से चंडीगढ़ जाने के लिए खजूरना विक्रम बाग – काला आम, मार्ग का प्रयोग करें।

चंडीगढ़ काला आम से पौंटा साहिब जाने के लिए मोगिनन्द, सैनवाला, दो सड़का, खजूरना पुल मार्ग का प्रयोग करें।

इसी प्रकार शिमला सोलन से पौंटा साहिब की तरफ जाने के लिए वाया चंडीगढ़ काला आम सैनवाला, दोसड़का से खजूरना पुल मार्ग का उपयोग करें।

इसी प्रकार सोलन -सराहा- जमटा वाया धौलाकुआँ मार्ग का उपयोग करें।

इस दौरान क्षेत्र से वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी और केवल आपात कालीन वाहनों की आवाजाही रहेगी।

पुलिस ने आम जनता से अपील की जाती है कि कानून तथा व्यवस्था को सुचारु रखने में पुलिस का सहयोग करें।

नाहन में मतदान पार्टियों को करवाया द्वितीय मतदान पूर्वभ्यास -सलीम आजम*

पत्रकार को पितृ शोक…100 साल की उम्र में निधन….

आईटीआई नाहन में हुआ 40 यूनिट रक्तदान*

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles