12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

21 मोटरें हुई चोरी, पुलिस नहीं कर रही गंभीरता से जांच, किसानों ने एसडीएम पांवटा को सौंपी शिकायत…

Ashoka Times…18 फरवरी 24 पांवटा साहिब 

पांवटा साहिब में चोरों के हौसले पूरी बुलंदी पर है किसानों की 21 मोटरों को चोरी करने वाले बदमाश अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। जिसके बाद शिकायत लेकर किसान एसडीएम पांवटा साहिब और एसपी सिरमौर से मिले हैं।

पांवटा साहिब के कुंडियों में पिछले दो महीने के भीतर 21 बोरवेल मोटरों को चोरी कर लिया गया जिसके कारण किसानों में भारी रोष है। इस बारे में दर्शन सिंह, सगत सिंह, सुरेंद्र सिंह, सीताराम, सुनील सैनी आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक किसानों के खेतों में पानी देने के लिए बोरवेल में डाली गई 21 मोटरें चोरी हो चुकी हैं जिसके कारण कुंडियों के किसानों को तकरीबन ₹5 लाख रुपए का नुकसान अब तक हो चुका है।

आरोप लगाते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस को बार-बार शिकायत के बावजूद भी अब तक मोटर चोरी करने वाले बदमाश हत्थे नहीं चढ़े हैं और हमें ऐसा लगता है कि पुलिस भी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि चोरों के हौसले धीरे-धीरे और बढ़ रहे हैं और वह लोगों को घरों में भी घुसने का प्रयास कर रहे हैं अगर किसी रोज़ कोई अप्रिय घटना दुर्घटना हो जाती है तो इसके लिए पूरी तरह से पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा।

वही इस बारे में एसडीएम गुंजित चीमा ने बताया कि किसानों ने उन्हें शिकायत सौंपी है विशेष तौर पर डीएसपी पांवटा को शिकायत भेज दी जा रही है पुलिस को इस मामले में गंभीरता और सख्ती के साथ निपटने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

फिर बिगड़ेगा मौसम, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट….

किसान आंदोलन के लिए पांवटा साहिब से पहला जत्था रवाना..

ईटरनल विश्वविद्यालय, बडू साहिब में किया आपदाओं पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles