19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

18 वीं राष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट तमिलनाडु (चेन्नई )में सम्पन्न…गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल ने झटके मेडल व रहा ओवरऑल चैंपियन…

Asokatime’s….11 October 

आईसीएफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल चेन्नई में राष्ट्रीय स्तर का कराटे टूर्नामेंट संपन्न हुआ इस शुभ अवसर पर पांवटा हिमाचल प्रदेश ने 9 पदक अपने नाम करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया।

चैंपियनशिप का समापन  कराटे आर त्यागराजन द्वारा किया गया इस सुनहरे अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक विवेक राठौर, अमन राठौर और साक्षी शर्मा ने बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि इन बच्चों में देश का भविष्य छुपा है और आने वाले समय में यह देश का नाम दुनिया में रोशन करेंगे।

इस दौरान पांवटा क्षेत्र के लोगो ने खिलाड़ियों का ज़ोरदार स्वागत किया व खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की !

इसमें अद्वैत मोहिंद्रू, यशवी महाजन ने स्वर्ण पदक निहारिका गुप्ता, दिवेश गुप्ता, भारती प्रकाश ने रजत पदक प्रांजल ठाकुर, सानवी कोटियाल, युवी प्रकाश ने कांस्य पदक जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया | कोच और टीम मैनेजर ने सभी खिलाड़ियों का हर्षवर्धन किया ।

इस मौके पर  खुशीराम राठौड, रश्मि मोहिंद्रू, अमित महाजन, अंकिता, विवेक गुप्ता, रीना, नीतू रोहित प्रकाश और मनीष प्रकाश आदि मोजुद रहे ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles