10.1 C
New York
Sunday, October 25, 2026

दो दिनों में 53 वाहनों के चालान..अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

दो दिनों में 53 वाहनों के चालान..अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

पर्यावरण आपदाओं को बढ़ावा दे रहा अवैध खनन…

Ashoka Times…30 अप्रैल, 2026

जिला सिरमौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर के निर्देशानुसार 28 व 29 अप्रैल 2026 को जिला सिरमौर में अवैध खन्न के विरुद्ध विशेष जाँच अभियान के अन्तर्गत योजनाबद्ध तरीके से विशेष कार्यवाही की गई है।

*वार्ड नंबर 9, इंद्रजीत सिंह मिक्का को मिला लोगों का भारी समर्थन…*

*परिवार वाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोग लामबंद…*

https://www.ashokatimes.com/इंद्रजीत-सिंह-मिक्का-को-म/

इस अभियान के दौरान कुल 53 वाहनों के चालान किए गए जिनमें से 48 वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत और 05 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनके चालान किये गये। इन वाहनों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों में शामिल पाया गया था। उपरोक्त चालानों में से 21 चालानों का पुलिस द्वारा निपटारा करके मु0 99,500/- रुपये जुर्माना बसूल किया गया तथा 32 चालानों में गाडियों को impound/detain किया गया है तथा इनके खिलाफ किये गये चालानों को आगे की कार्यवाही के लिये संबंधित अदालत में भेज दिया गया है।

अवैध खनन पर्यावरण सुरक्षा व भूमि कटाव के लिये बहुत बड़ा खतरा बना हुआ है जिसके चलते देश में पूर्व में आई आपदाओँ से अनेकों जाने जा चुकी है। इसलिये पर्यावरण सुरक्षा व भूमिकटाव से बचाव के लिये सिरमौर पुलिस खनन नियमों का पालन करवाने के लिये कृतसंकल्प है। आम जन से अपील है कि खनन नियमों का पालन करें तथा अवैध खनन की जिला सिरमौर/स्थानीय पुलिस को तुरन्त सूचना दें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles