19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

130 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान… निरंकारी चेरिटेबल के योगदान से निरंतर लग रहे रक्तदान शिविर…

Ashoka time’s…25 अप्रैल 2024 poanta 

सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार संत निरंकारी चेरिटेबल फांउडेशन के सौजन्य से पावंटा साहिब संत निरंकारी सत्संग भवन आदर्श कॉलोनी में 18 वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 130 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया।

इस रक्तदान कैम्प का उदघाटन मधुकर डोगरी शिवाजी स्पोर्ट्स क्लब एवम पार्षद वार्ड नं 10 पांवटा साहिब द्वारा किया गया। उन्होंने निरंकारी भगतों के रक्तदान करने के उत्साह व श्रद्धा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा यहां पर श्रद्धालु बड़े ही श्रद्धाभाव व उत्साह से रक्तदान करते हैं। सभी श्रद्धालु व रक्तदाता निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के दिए गये आदेश की पालना करते हुए निरंतर श्रद्धा भाव से रक्त दान कर के उस भाव को चरितार्थ कर रहे है। कि “इंसानी खुन नालियों में नहीं नाडियों में बहना चाहिए”। निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज रक्तदान के कैम्प लगाकर संसार में अमन चैन और भाईचारें की स्थापना में एक बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं ।

वहीं बिना किसी भेदभाव के संसार में हर वर्ग को परमात्मा के ज्ञान के साथ जोड़कर मानवता का कल्याण कर रहे हैं।

युगप्रर्वतक बाबा गुरबचन सिंह जी ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता के कल्याणार्थ समर्पित किया। उन्होंने ब्रह्मज्ञान की दिव्य दात द्वारा मानव को मानव से जोड़कर प्रेम और मिठास की सदा बहने वाली निर्मल धारा को प्रवाहित कर हर हृदय में अपना स्थान बनाया। प्रत्येक भक्त के जीवन को वास्तविक रूप में एक व्यावहारिक दिशा प्रदान की जिसके लिए मानवता उनकी सदैव ही ऋणी रहेगी। उनकी इन्हीं दिव्य सिखलाइयों को वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज सत्य के प्रकाश पुंज रूप में प्रवाहित कर रहे हैं जिसकी रोशनी से हर मानव अपने जीवन का सकारात्मक रूप में कल्याण कर रहा है।

युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा सन् 1986 से आरम्भ हुई परोपकार की यह मुहिम, महाअभियान के रूप में आज अपने चरमोत्कर्ष पर है। इन शिविरों में अभी तक 13,31,906 युनिट रक्त मानवमात्र की भलाई हेतु दिया जा चुका है और यह सेवाएं निरंतर जारी है।

इस मौके पर स्थानीय मुखी सियाराम ने मुख्य अतिथि मधुकर डोगरी पांवटा तथा नाहन मैडिकल कॉलेज से डा० रचना ठाकुर व इनकी टीम जिन्होंने रक्त एकत्रित किया तथा सभी रक्त दाताओं का धन्यवाद किया। सबने मिशन द्वारा मानवता के लिए किए जा रहे कामों की प्रशंसा की। इस शिविर में नाहन, सिरमौरीताल, शिलाई, रेणुका और आसपास के क्षेत्रों की संगतों ने व अनेकों संस्थाओं से रक्तदाताओं ने रक्त दान कर अपना योगदान दिया।

पुलिस ने गाड़ी से बरामद की अवैध देसी शराब की 15 पेटियां…चालक के खिलाफ मामला दर्ज 

जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सिरमौर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद-सुमित खिमटा

12.13 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार… मामला दर्ज

एचआरटीसी बस मनुधार में दुर्घटनाग्रस्त… यात्रियों सहित स्कूली बच्चें भी..

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles