Home / News / 12 सितंबर से बाला सुंदरी खेल मैदान में प्रतियोगिताओं का आयोजन…

12 सितंबर से बाला सुंदरी खेल मैदान में प्रतियोगिताओं का आयोजन…

12 सितंबर से बाला सुंदरी खेल मैदान में प्रतियोगिताओं का आयोजन…

पंचायत के माध्यम से समय पर पंजीकरण करवाए…

animal image

Asokatime’s… 9 September 

सिरमौर नाहन विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेलकूद प्रतियोगिताएं-2022 का आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिताएं खंड वार (जोन) में आयोजित की जाएगी।

विधानसभा क्षेत्र को चार खंडों में बांटा गया है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए जमटा, कोलर, त्रिलोकपुर और सतीवाला चार खंड बनाए गए हैं।

जमटा खंड की प्रतियोगिताएं 12 सितंबर को बाला सुंदरी खेल मैदान जमटा में आयोजित की जाएंगी।

वही, विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष विधानसभा डॉ. राजीव बिन्दल ने बताया कि युवा वर्ग शरीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ होकर अपनी ऊर्जा को देश और समाज के हित में लगाए।जिससे हमारा युवा वर्ग नशे जैसी बुराई से दूर रहे।

यह प्रयास हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा निरंतर किया जा रहा है।

डॉ. बिन्दल ने बताया कि जमटा खंड के तहत 12 सितम्बर को आयोजित होनी वाली कबडडी, कुश्ती प्रतियोगिताओं में धगेड़ा, पंजाहल, नैहली धीड़ा, नावनी जमटा, बनेठी, चाकली, क्यारी, सुरला, देवका, सैन की सेर और रामा-धौण पंचायतों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

उन्होंने सम्बन्धित पंचायतों के खिलाड़ियों से विधायक खेलकूल प्रतियोगिता-2022 में भाग लेने के लिए सम्बन्धित पंचायत के माध्यम से अपनी टीमों का समय पर पंजीकरण करवाने का आग्रह करते हुए सभी युवाओं से इस खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का आहवान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons